बिजली की कटौती भीषण गरमी मे प्राण घातक बनी

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इन दिनो दिन में रात मे कई बार अघोषित रुप से बिजली काटने का सिलसिला चल रहा है इससे लोग भीषण गरमी मे विचलित व परेशान हो रहे है अनावश्यक तरीके से काटी जाने बिजली लोगो की समझ से परे है क्योंकि अभी खेतो मे सिचाई का कोई काम व सीजन भी नही है जिससे बिजली का लोड भी नही है हां ग्रीष्म ऋतु के चलते अभी कूलर पंखे जरुर चल रहे है लेकिन इन पर बिजली की मोटरो जैसा ओवर लोड नही रहता आम लोगो व विधुत उपभोक्ताओं का कहना है की म प्र पू क्षे वि वि क लि मौसम की नजाकतता को देखते हुए अनावश्यक बिजली कटौती जनहित में तुरंत बंद करे जिससे लोग राहत की सांस ले सके यदि विधुत कम्पनी लोगो की परेशानी व भावनाओ को नही समझता है तो उन्होने धमकी भरे लहजे मे स्पष्ट चेतावनी दी है की उन्हे फिर कटौती के विरोध मे सडको पर आकर आंदोलन करना पडेगा बता दें की इस समय हर घर में छोटे छोटे बच्चे बृध्द बीमार लोगो को पंखो कूलरो से सहारा व राहत मिली हुई है जनापेक्षा है बिजली कम्पनी लोगो को नियमित विधुत आपूर्ति करेगी।



