कृषिमध्य प्रदेश

उमरियापान मंडी में मूंग खरीदी केंद्र का विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने किया शुभारंभ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान मंडी में समर्थन मूल्य पर मूंग उड़द खरीदी केंद्र का शुभारंभ सोमवार को क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने किया। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने तौल कांटे का पूजन कर किसानों का स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित किसानों से विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का समर्थन मूल्य पर खरीदी की शुरुआत मध्‍यप्रदेश शासन ने की कराई थी। और जो निरंतर चल रही है जिसका बड़ा लाभ किसानों को मिल रहा है। धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि खरीदी केंद्र चालू होते ही अब किसान अपनी मूंग उड़द खरीद केंद्र उमरियापान मंडी में जाकर शासन द्वारा निर्धारित रेट बेंच सकते हैं। किसानों ने गर्मी के मौसम में मेहनत का उसका फल भाजपा सरकार किसानों की मूंग उड़द खरीद कर दिया जाएगा। इस अवसर पर विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, बंसत चौरसिया, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, जयप्रकाश चौरसिया, राजेश ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, अनिल सिंह बागरी , जितेन्द्र अरोरा, संदीप सोनी, कोमल गोस्वामी, बड्डा गुप्ता, संतोष दुबे, राहुल दुबे, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, धर्मेन्द्र गौतम, प्रमोद असाटी, रिंकू मिश्रा, जगन्नाथ माझी, पप्पू चौरसिया, राजेन्द्र पटेल, प्रदीप चौरसिया, अटल बिहारी वाजपेई, दिनेश असाटी, सोमनाथ पटेल, राकेश यादव, शैंकी चौरसिया, वैभव चौरसिया, विनोद साहु, जगमोहन चौरसिया, रवि ठाकुर, यश चौरसिया, नंदू नामदेव, अश्विनी शुक्ला, संजय पाण्डेय, वीरन गर्ग, संतोष त्रिपाठी, सुरेश सोनी, रामभरोस पटेल सहित किसान उपस्थित रहे। अंत में खरीदी प्रभारी आदर्श ज्योतिषी ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button