धार्मिकमध्य प्रदेश

यज्ञ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक

रिपोर्टर : आशीष रजक
उदयपुरा ।
नर्मदा की गोद वोरास तट पर होने वाले श्री सीताराम महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व लोक निर्माण मंत्री एवं सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत साथ में रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल और दिए आवश्यक निर्देश। तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आयोजन के समय लोगों की सुविधा के लिए सड़क, बिजली, पानी यातायात, सुरक्षा एवं सफाई की व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
नर्मदा बोरास तट को समतल कर आयोजन के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रदेश के कोने कोने से आने वाले साधु संतों, यज्ञ आचार्य, कथा वाचक, रासलीला के पात्रों और आगंतुक अतिथियों को ठहरने के लिए सर्व सुविधा युक्त तंबुओं का गांव बसाया जा रहा है। ज्ञात हो कि नर्मदा बोरास तट पर 7 मार्च 2022 से 15 मार्च 2022 तक श्री सीताराम महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य एवं राम दास जी त्यागी द्वारा कथा वाचन एवं महायज्ञ किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button