मध्य प्रदेश
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद बड़वारा द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बड़वारा द्वारा 100 फिट लंबे तिरंगे के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा प्रमुख सोहन सिंह उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय नागवंशी, भाग संयोजक शुभान अली, शुभम श्रीवास, खेमचंद यादव, सोनम सोनी, तृप्ति जैन, अंजलि सोनी, निधि गोस्वामी, निशा सिंह, भूपेंद्र सूर्यवंशी, अमर चौधरी, अंकित तिवारी, हेमंत अहिरवार, सुधार नागवंशी, तरुण गोटिया, गोविन्द कुशवाहा, शशि सिंह. सचिन सिंह चौहान. रोहणी नामदेव, शिवम बर्मन, प्रंजालि परोहा, महिमा मेहरा आदि सदस्य उपस्थित रहे।



