MP Election: चेकिंग के दौरान विधायक के भाई की गाड़ी से 50 लाख रुपये जब्त
रिपोर्टर : मधुर राय
नरसिंहपुर, रायसेन । नरसिंहपुर जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 120- तेंदूखेड़ा के अंतर्गत आने वाले सुआतला थाना अंतर्गत मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एफएसटी 3 एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे 44 पर सिद्धी विनायक ढाबे के पास काले रंग की स्कार्पियों क्रमांक MP04 ZE 9962 के वाहन चालक उदयपुरा बरेली विधान सभा क्षेत्र जिला रायसेन के कांग्रेस प्रत्याशी विधायक देवेन्द्र पटेल के भाई श्रवण पटैल बताये जा रहे है। जो नरसिंहपुर से रायसेन की ओर जा रहे थे, हालांकि यह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है। जिन्होंने वर्धमान में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से विधायक टिकट की दावेदारी पेश की थी जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह नरसिंहपुर मे भारतीय जनता पार्टी के किसी कार्यक्रम में गए हुए थे जिनसे जांच के दौरान 50 लाख रुपये नगद जब्त किये गए। वाहन चालक द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर टीम ने 50 लाख रुपये जब्त कर जांच में लिया।इस कार्रवाई में एफएसटी प्रभारी गौरव बानखेडे, संतोषकुमार, आरक्षक सोनू सतारे, सोहन पटेल एवं संतोष पटेल मौजूद थे।



