राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उवेश खान को सम्मानित किया गया
भोपाल । राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोमवार को रायसेन जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने पर रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में सम्मानित किया गया। सिलवानी नगर के रहने वाले एवं शासकीय महाविद्यालय गैरतगंज के विद्यार्थी खिलाड़ी उवेश खान पिता मोहम्मद लतीफ मंसूरी ने अपनी तहसील नहीं बल्कि अपने जिला राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया । और अपने अच्छे खेल से सबको प्रभावित किया इसलिए उनको मध्य प्रदेश खेल दिवस पर मध्य प्रदेश खेल अकेडमी द्वारा सम्मानित किया गया । जिला खेल युवा कल्याण विभाग रायसेन के अधिकारी जलज चतुर्वेदी और रविंद्र नाथ टैगोर विश्व विद्यालय के डायरेक्टर और शासकीय महाविद्यालय गैरतगंज के स्पोर्ट टीचर संदीप मोहम्मद तारिक, कमलेश जाटव, परवेज, दुर्गा गुर्जर, प्रमोद गुप्ता, डॉक्टर अखिलेश सोनी, विपिन सोनी, अमित श्रीवास्तव आदि द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई।



