मध्य प्रदेश

मुकेश राय भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य बनाये गए

सिलवानी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा की सहमति व सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक रामपालसिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार की अनुशंसा पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी के द्वारा नगर के
सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय को भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी  सदस्य नियुक्त किया गया ।
मुकेश राय की नियुक्ती पर कार्यकर्ताओ, मित्रो ने बधाई देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री चौधरी, सांसद श्री भार्गव व विधायक रामपाल सिंह राजपूत के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button