मध्य प्रदेश

नगर परिषद ने तीन स्थानों पर शुद्ध पेयजल प्याऊ स्थापित किए

हज़ारों नागरिकों को मिलेगा राहत, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ
सिलवानी । शुक्रवार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर परिषद द्वारा नगर में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख स्थानों पर शुद्ध पेयजल प्याऊ स्थापित किए गए। इन प्याऊ का शुभारंभ आज जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम हर्षल चौधरी, सीएमओ ऋषिकांत यादव, भाजपा नेता विभोर नायक, पार्षद हफ़ीज मंसूरी सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर परिषद द्वारा स्थापित ये प्याऊ बजरंग चौराहा, लोकसेवा केंद्र तथा पुराने बस स्टैंड पर लगाए गए हैं, जिससे गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Back to top button