मध्य प्रदेश

नगरपालिका के सफाई कामगारों को नहीं मिला वेतन: आक्रोशित कर्मचारियों ने बंद किया काम

कलेक्टर के पास वेतन के लिए गुहार लगाने पहुंचे
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन
नगरपालिका परिषद द्वारा रायसेन शहर में जहां एक ओर स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत साफ सफाई का जमकर ढ़ोल पीटा जा रहा है। वहीं लगभग 80 सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी एकजुट होकर नपा के प्रशासक व कलेक्टर अरविंद दुबे के पास गुहार लगाने पहुंचे। नपा परिषद के सफाई कर्मचारियों को जनवरी माह का वेतन आज तक नहीं मिलने से सफाई कर्मचारी नगर पालिका में एकत्रित होकर कलेक्टर अरविंद दुबे के पास गुहार लगाने पहुंचे। नपा के इन सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जनवरी माह के वेतन का भुगतान आज तक भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। इनमें से कुछ कर्मचारी के घरों में शादी विवाह कार्यक्रम है पर भुगतान नहीं होने के कारण सफाई कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत कर्मचारियों से अधिक काम भी कराया जा रहा है। सफाई कर्मचारी ऐसी स्थिति में वेतन का भुगतान समय पर नहीं किए जाने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।

Related Articles

Back to top button