आपकी उम्मीद की कसौटी पर खरा उतरूंगा- पतिराम
नव नियुक्त श्री हिउस अध्यक्ष प्रजापति का फूलमालाओं से स्वागत कर दी बधाई
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। नव नियुक्त श्रीनगर हिंदु उत्सव समिति के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति ने राम अयोध्या गार्डन में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर नव नियुक्त श्री हिउस के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति ने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि आपने मुझे जो जिम्मेदारी हिंदु समाज की सेवा करने की सौंपी है। मैं आपकी उम्मीदों की कसौटी पर सौ फीसदी खरा उतरने की कोशिश करूंगा। इस अवसर पर नवनियुक्त श्री नगर हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति का स्वागत फूलमालाओं से गर्मजोशी पूर्वक स्वागत कर बधाई दी है। बधाई देने वालों में समाजसेवी मनोहर मेहरा, पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार यादव, राजू राठौर, राज ट्रैक्टर एजेंसी मालिक राजेन्द्र बाबू शर्मा, कान्हा सिंह, गणेश कुशवाहा, महेश श्रीवास्तव चच्चा, मनोज यादव, नरेंद्र माहेश्वरी, कैलाश ठाकुर, बाबूलाल चक्रवर्ती, बंटी चक्रवर्ती, मोहन चक्रवर्ती, शंकरलाल चक्रवर्ती, रामकुमार साहू, संतोष साहू, आदि शामिल हुए। इसके बाद राम अयोध्या वाटिका मैरिज गार्डन में स्नेह भोज का आयोजन भी किया गया।



