मध्य प्रदेशराजनीति

डॉ अंबेडकर पर दिए गए अमित शाह के बयान को लेकर, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कमेटी ने नगर के अंबेडकर पार्क में सभी ने एक बैठक रखी। और सभी ने अमित शाह द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर अपने-अपने विचार रखें। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह लोधी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा दलितों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ रही है । भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता उजागर हो गई । कांग्रेस युवा नेता अनुराग रघुवंशी ने कहा कि अमित शाह की टिप्पणी से भाजपा का दलित विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। वहीं वरिष्ठ किसान नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का यह अपमान हिंदुस्तान नहीं सह सकता।
बैठक के बाद सभी लोग हाथों में तख्तियां लेकर तहसील कार्यालय की ओर पैदल रवाना हुए । सभी के हाथों में तख्तीया थी, जिन पर लिखा था कि अमित शाह माफी मांगो, दलित विरोधी चेहरा सामने आया, कांग्रेस जिंदाबाद, जैसे नारे लिखे हुए थे। तहसील कार्यालय जाकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गरुड़ रघुवंशी, पार्षद बलवंतसिंह रघुवंशी, एडवोकेट पुरुषोत्तम लोधी, किसान अध्यक्ष देवरी पुरुषोत्तम रघुवंशी, शरद बरसैया, लईक खान, शंकरसिंह, अयाज खान, रकीब खान, गोटीराम बघेल, पार्षद दिनेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button