मध्य प्रदेश
किरण बेयर हाउस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने धान खरीदी केंद्र के तौल कांटे का किया पूजन

सिलवानी। सागर रोड टोल नाके के समीप स्थित किरण वेयर हाउस पर बनाए गए धान उपार्जन केंद्र का गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने तौल कांटा पूजन किया। शुक्ला ने कहा की समस्त किसान बंधु नियम पूर्वक किरण वेयर हाउस पर अपनी धान की उपज लाकर समर्थन मूल्य पर अपनी क्रांति धान की तौल कराएं। यहां पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, वेयर हाउस संचालक विवेक जैन, समिति प्रबंधक जगदीश प्रसाद रघुवंशी उपस्थित आदि रहे।



