मध्य प्रदेश

नयागांव पुल हादसा, एक की मौत, प्रबंधक निलंबित, जांच दल गठित

स्वास्थ्य राज्यमंत्री, कलेक्टर पुलिस अधीक्षक ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
बरेली । रायसेन जिले के बरेली पिपरिया स्टेट हाइवे के नया गाँव पुल का एक हिस्सा तकरीबन 50 फिट भरभरा का गिर गया। इस हादसे में दो बाइक में सवार चार लोग घायल हो गए जिनमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जाता हैं कि बीते आठ दिन से इस ब्रिज के नीचे काम चल रहा था गनीमत रही जैसे ही पुल गिरा मजदूर भाग गए लेकिन पुल ऊपर चलने बाल वाहन नही रुके ओर दो बाइक सवार पुल के नीचे गिर गए जिसमे चार लोग घायल हो गए, बड़ा सवाल जब पुल पर काम चल रहा है तो भारी बाहन निकलने की अनुमति क्यो ? और पुल को बंद क्यो नही किया और बगैर सुरक्षा के मजदूर कैसे काम कर रहे थे 6 मजदूर अगर दब जाते तो जिम्मेदार कौन था, एमपीआरडीसी आखिर पुराने पुलों का रखरखाव क्यो नही कर पा रही या ऐसे ही हादसों का इंतजार करती रहेगी आपको ग्रामीणों की माने तो पुल कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है ।
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बरेली से पिपरिया तक स्टेट हाइवे पर स्थित ग्राम नया गांव में 40 से 50 साल पुराना पुल सोमवार को भरभरा कर गिर गया जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। जिनमें देवेन्द्र धाकड़ निवासी धौखेड़ा तहसील बरेली की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, एमपीआरडीसी अधिकारी, कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने घटना स्थल पर पहुंचे और तत्काल अधिकारियों को आदेश दिया कि जितने भी पुराने पुल जो 40 से अधिक वर्ष पुराने हैं चाहे वह नेशनल हाईवे के हो या स्टेट हाईवे के उन्हें तत्काल जांच कर सुरक्षित किए जाएं।
रायसेन जिले के बरेली में नया गांव स्थित एक ब्रिज से 50 साल पुराना बताया जा रहा है जिस पर सुधार का कार्य किया जा रहा था उसी के चलते पुल भरभरा कर गिरा। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया, और एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एमपी आर डीसी के अधिकारी इंजीनियर और राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पहुंचे जहां उन्होंने विभाग को आदेश दिया कि स्टेट हाइवे ओर नेशनल हाइवे पर जितने भी पुराने पुल हैं तत्काल जांच करा कार्यबाही की जाए।
इस पुल का निर्माण वर्ष 1980 में लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया था तथा मार्ग वर्ष 2010 से मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संधारण में है। एडीबी योजना अंतर्गत तैयार किए गए RAMS सॉफ्ट्वेयर के अनुसार पुल के सर्वे में विभिन्न अवयव यथा स्लैब के रीनफोरसमेंट में जंग, एक्सपेंशन ज्वाइंट में कचरा, प्रोटेक्शन वर्क खराब होना पाया गया था। इस ऑब्जर्वेशन के आधार पर पुल के मरम्मत एवं पुननिर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। पुल के संधारण के लिए 98 लाख रू की स्वीकृति 29 मई 2025 को प्रदान की गई थी। दिनांक 1 दिसम्बर 2025 को पुल की मरम्मत के दौरान बरेली साईड का एक स्पान गिर गया, जिसमें दो मोटरसाईकल पर सवार चार युवक गिर गए।
मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित
पुल के संधारण का दायित्व संबंधित फील्ड स्टॉक का है, अतः प्रबंधक एए खान को निलंबित किया गया है। वर्तमान एवं तत्कालीन संभागीय प्रबंधक एवं सहायक महाप्रबंधकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। साथ ही मुख्य अभियंता गोपाल सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है जो सात दिवस में जांच रिपोर्ट पेश करेगी, तदानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। वर्तमान में यातायात ग्राम नयागांव में स्थित पुरानी पुलिया के माध्यम से चलाया जा रहा है। साथ ही क्षतिग्रस्त पुल के बगल में पाईप डायवर्जन बनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button