नवजात शिशु बागड़ के पास लावारिस हालत में मिला, फैली सनसनी

शिशु स्वस्थ, टैग पर माता पिता का नाम, पुलिस कर रही जांच
रिपोर्टर : मनोज शुक्ला
सिलवानी। रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम सियरमऊ से बड़ी खबर निकल आ रही हैं, जहां टढ़ा रोड पर ग्राम से लगे खेत की बागड़ के पास एक नवजात शिशु मिला है, बुधवार की सुबह जब ग्राम का गंगाराम आदिवासी शौच क्रिया के लिए गांव के बाहर जा रहा था, तो उसने नवजात को देखा और ग्रामवासियों को बताया और थाने में सूचना दी गई। वही ग्रामवासियो द्वारा नवजात को ग्राम के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां स्टॉप नर्स भारती चौहान ने चेक अप कर प्राथमिक उपचार किया। बच्चें का वजन 3 किलो है, और बच्चा स्वस्थ है। बताया जाता है कि नवजात लड़का है, रायसेन में डिलेवरी हुई है, बच्चे के हाथ पर पर्ची बंधी है। जिसमें पिता का नाम मनीष और माता का नाम राजकुमारी लिखा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गभर्वती महिला 19 जून को भर्ती हुई थी और 21 जून को बच्चे को जन्म दिया था। और 25 जून को जिला अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।
इस संबंध में थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि सियरमऊ में नवजात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात का स्वास्थ्य केन्द्र में है जो स्वस्थ है, उसके माता पिता की खोज की जा रही है।



