मध्य प्रदेश

अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । क्षेत्र के अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण के संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार अताउल्लाह खान को सौंपकर नियमितीकरण की मांग की।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कई बार अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण के संबंध में आश्वासन आपके द्वारा दिया गया कि मध्य प्रदेश के सभी अतिथि शिक्षकों को नियमित शिक्षक के पद पर पदस्थ किया जाएगा परंतु खेद की बात है कि आपके द्वारा मुख्यमंत्री पद को सुशोभित करते हुए लगभग 15 वर्ष का समय व्यतीत हो चला है परंतु आज तक अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं किया गया। हमारी मांग है कि शीघ्र ही हम लोगों को भी नियमित किया जाए। उसके लिए विभागीय पात्रता परीक्षा ले ली जाए। साथ ही वेतन विसंगति को दूर किया जाए अन्य राज्यों की तरह नीति बनाकर नियमित किया जाए, अल्प मानदेय में काम कर रहे अतिथि शिक्षकों की वेतन वृद्धि की जाए जिससे हम अतिथि शिक्षकों के परिवार का भरण पोषण अच्छे से हो सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में विनीत भार्गव, सत्यविजय ठाकुर, सुनील पटेल, योगेश शर्मा, अमर सिंह साहू, संतोष तिवारी, मसरुर खान सहित अन्य अतिथि शामिल है।

Related Articles

Back to top button