ब्रम्हा मिश्रा की अब स्मृति शेष…: मुंबई के फ्लैट पर मिला था शव
मुंबई में किया गया अंतिम संस्कार, शव पोस्टमार्टम के बाद होगा मामले का खुलासा, सिने स्टार ब्रम्हा की मौत से रायसेन जिले के प्रशंसकों को लगा झटका
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। मायानगरी मुंबई रायसेन शहर का एक चमकता सितारा हम सब को छोड़कर हमारे बीच से अचानक चला गया ये किसी को विश्वास नहीं हो रहा। रायसेन के वार्ड 12 निवासी ब्रह्मा मिश्रा अब इस दुनिया में नहीं हैं। कल जैसे ही उनकी मौत की खबर शहर के लोगों सहित बॉलीवुड में पता चली तो लोगों ने अपने सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। 30 नवंबर को उनका जन्मदिन था। जन्मदिन की बधाई देने के लिए नात-रिश्तेदारों ने उन्हें फोन किया।रायसेन के युवा मयंक चतुर्वेदी उनके बचपन के जिगरी दोस्त हैं। जब उन्होंने मोबाइल से फोन किया लेकिन उनका जवाब नहीं मिला। मुंबई में वह अपने फ्लैट में साथियों के साथ रहते थे। लेकिन हादसे के दौरान वह सिर्फ अकेले थे। उनका कोई साथी साथ नहीं था।
जानकारी के अनुसार, 30 तारीख को उनको अटैक आया था और पिछले 3 दिनों तक उनका शव बाथरूम में ही था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने कल उनका पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद मौत का सही समय और कारण पता लग पाएगा। मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
रायसेन शहर उ उसकेआसपास तीन से चार शॉर्ट मूवी की शूटिंग उनके द्वारा की गई थी। अक्सर वह रायसेन में ही शूटिंग किया करते थे। उनका उद्देश्य रायसेन जिले और रायसेन के शहर के युवाओं आम लोगों को आगे बढ़ाना था। लगभग एक साल पहले उन्होंने रायसेन शहर में शॉर्ट मूवी बनाई थी। इसका कुछ दिनों पहले ट्रेलर भी जारी हो गया था। इस मूवी में उन्होंने विशेषकर रायसेन के लोगों को शामिल किया था। जैसे उनकी मौत की खबर लोगों को लगी तो लोगों ने विश्वास नहीं किया। लेकिन सही जानकारी मिलते ही लोगों ने उनको श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया।