धार्मिक

नवरात्र के पांचवें दिन भक्तों ने की स्कंदमाता की पूजा, चंदेवा चढ़ाया गया

सिलवानी। चैत्र नवरात्र के मौके पर पंचमी पर बुधवार को नगर और ग्रामीण इलाकों के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह से उमड़ी। इस बीच कन्या भोज और भंडारे के आयोजन किए जा रहे है। हालांकि इस बार चैत्र नवरात्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में भक्त सुबह चार से नौ बजे तक और शाम को पांच बजे के बाद ही मंदिर में उमड़ते हैं। चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन देवी भक्तों ने मां दुर्गा के स्वरूप स्कंद माता की पूजा व आराधना की। स्कंद माता भक्तों की सभी इच्छाओं की पूर्ति करती हैं। इन्हें मोक्ष के द्वार खोलने वाली माता के रूप में पूजा जाता है। स्कंदमाता का स्वरुप मन को मोह लेने वाला होता है। इनकी चार भुजाएं होती हैं, जिससे वो दो हाथों में कमल का फूल थामे दिखती हैं। चैत्र नवरात्र में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। 41 डिग्री तापमान होने के बाद भी भक्तों की आस्था नहीं डिग रही। वहीं नगर के श्रीरामजानकी मंदिर में रात्रि में महा आरती की गई। जिसमें महिलाएं अपने-अपने घरों से पूजा की थाली सजाकर लाईं। इसके बाद मां की आरती उतारी गई। नगर में एक दर्जन स्थानों पर ज्वारे घट स्थापना भी गई है। जहाँ पंचमी के रात्रि में चंदेवा चढ़ाया गया और महाआरती की गई।

Related Articles

Back to top button