क्राइम

गौकशी के आरोप में एक महिला पुरुष गिरफ्तार 2 की तलाश जारी

रिपोर्टर: नरेश सिंह राजपूत
रायसेन । जिले के बेगमगंज में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक घर में छापामार कार्रवाई करते हुए गौ मांस जप्त करते हुए मौके से एक महिला को हिरासत में लिया है जबकि दो लोग भागने में सफल हो गए एक अन्य युवक को भी हिरासत में लेकर चार लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करते हुए एनएसए की कार्रवाई की है।
एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की रात्रि करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर कबीट चौराहा के पास बढ़ापुरा में स्थित मतीन खान पुत्र मुबीन खान नामक व्यक्ति के मकान से गौ मांस के साथ एक महिला जो की मुख्य आरोपी की मां है सरवरी बी को गिरफ्तार किया है वहीं डिस्क संचालक असलम शाह, को हिरासत में लिया गया है। दो आरोपी अभी भी फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। सभी आरोपियों के ऊपर एनएसए की भी कार्यवाही की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ धारा नवीन बीएनएस 325,गो वंश 459, क्रूरता 111 ढा के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वही मामले में बारीकी से जांच की जा रही है । संबंधित मामले को लेकर बेगमगंज, सिलवानी एसडीओपी, सहित छह थानों की पुलिस टीमें गठित कर रात्रि में ही कई जगह फरार आरोपियों की तलाश के लिए भेजी गई है।

Related Articles

Back to top button