मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र के साक्षरता प्रभारी राकेश दुबे ने किया परीक्षा केंद्रों का अवलोकन
सिलवानी। विकासखंड की सभी प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में बनाए गए परीक्षा केंद्र 3 माह से अधिक अक्षर साथियों ने अपने चिन्हित किए गए आसाक्षर लोगों को प्रतिदिन उन्हें केंद्र पर बुलाकर पढ़ाया। जिला परियोजना समन्वयक सीबी तिवारी के मार्गदर्शन में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए षनिवार को परीक्षा का सफल आयोजन हुआ। विकासखंड केंद्र स्त्रोत समन्वयक शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सिलवानी विकासखंड में 244 केंद्र बनाए गए थे जिनमें चिन्हित किए गए आसाक्षर साथी प्रतिदिन अपने घर परिवार के कार्यों को कर 1 घंटे केंद्र पर आकर अक्षर साथी उन्हें पढ़ाते गीत कहानी भजन कीर्तन आदि गतिविधियों के माध्यम से हमारे अक्षर साथियों ने कड़ी मेहनत करते हुए पूरा योगदान दिया। विकासखंड सिलवानी के साक्षरता अभियान के सह समन्वयक दिनेश कुमार मेहरा ने बताया कि हम सभी ने प्रत्येक केंद्र पर पहुंचकर अक्षर साथी व चिन्हित आसाक्षरो से चर्चा की और परीक्षा की तैयारियां करवाई इसमें अकादमिक समन्वयक लक्ष्मी नारायण मालवीय, गोविंद नामदेव, श्रीमती दुर्गावती लोधी, श्रीमती महजवी सिद्दीकी, शरद बेले, संकुल अंतर्गत साक्षरता अभियान सह समन्वयक पंकज भार्गव आदि है। मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र के साक्षरता प्रभारी राकेश दुबे ने साक्षरता अंतर्गत परीक्षा केंद्रों का अवलोकन किया।



