मध्य प्रदेश

उमरियापान क्षेत्र में खुलेआम चल रही अवैध शराब की पैकारियां

प्रिंट रेट से अधिक दामों में बिक रही शराब, आबकारी विभाग मौन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान। उमरियापान लायसेंसी शराब दुकान की आड़ में ठेकेदार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम गांव गांव अवैध शराब की पैकारियां चला रहे हैं। जिम्मेदार आबकारी विभाग मौन। वहीं मध्य प्रदेश शासन के द्वारा पूरे प्रदेश नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशा न करने के जागरुकता अभियान चला रही थी। लेकिन कुछ ही दिनों में जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा नशा मुक्ति अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए ठेकेदार को रिजियूम देकर गांव गांव अवैध शराब की पैकारियां संचालित कर खुलेआम शराब की बिक्री करा रहे हैं। मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चलाया गया नशा मुक्ति अभियान विफल होते नजर आ रहा है ना तो अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगा पाई है और ना शराब पर। रोजाना नए-नए शराब माफिया पैदा होते जा रहे है और धड़ल्ले से समूचे क्षेत्रों में जगह-जगह अवैध शराब की बिक्री रफ्तार पकड़े हुए है। आबकारी विभाग की तरफ से उमरियापान क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नजर नहीं आ रही है। उमरियापान लायसेंसी शराब दुकान की आड़ में हरदी, अमकुही, गढ़मास, पिपरिया सहलावन, डूंड़ी, भनपुरा, बरेली, बार, टोला, पड़रिया, ,देमापुर, मंगेली, बिछिया, बरौदा, पचपेड़ी, घुघरा, घुघरी, कुदवारी, बम्हनी, महनेर, छोटी पौड़ी, शुक्ल पिपरिया, खाम्हा आदि ऐसे क्षेत्र हैं जहां अवैध शराब आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।
शराब के कारण टूट रहे कई परिवार, ग्रामीण क्षेत्र के कई परिवार तो ऐसे हैं जिनके पति शराब के कारण अपने कार्य पर भी नहीं जा रहे हैं। जिसके कारण परिवारों के भरण पोषण के लिए महिलाएं मजदूरी कर रही हैं। कई परिवार टूट चूके हैं और कई टूटने की कगार पर पहुंच गए हैं। कुछ परिवारों में आज भी पति-पत्नी की बीच लड़ाई-झगडे हो रहे हैं। कभी कभार आबकारी विभाग ठेकेदार के इशारे पर कच्ची शराब के खिलाफ धरपकड़ कर लेती है किंतु गांव-गांव चल रही अवैध शराब की पैकारियां के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
आबकारी विभाग नही दे रहा कोई ध्यान आबकारी विभाग की मिलीभगत से खुलेआम ठेकेदार के एजेंटों के माध्यम से अवैध शराब बेची जा रही हैं । उमरियापान लाइसेंसी शराब दुकान के ठेकेदार द्वारा खुद के दुपहिया और चार पहिया वाहनों से खुलेआम गांव-गांव दुकानें खुलवा कर शराब पहुंचाईं जा रही है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन झगड़े हो रहे है।
क्षेत्र के गणमान्यजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव गांव बिक रही अवैध शराब बंद कराई जाए ।

Related Articles

Back to top button