तिगरा पुल से गिरकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । 12 अप्रैल की रात करीब साढे नौ बजे एक मोटरसाइकिल तेज गति से आकर गौरझामर से करीब 1 किलोमीटर दूर सागर रोड स्थित तिगरा नाला के ऊपर से गहरे नाले मे गिर गई जिससे मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो जाने का समाचार मिला है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कथित मोटर साइकिल सवार तेज गति से आकर पुलिया से टकराकर पचास फुट गहरे पुल के नीचे जा गिरा जिससे उसकी पत्थरों से टकराने के कारण आई प्राणघातक चोटो के कारण उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। कथित अज्ञात मृतक मोटरसाइकिल चालक की पहचान उसके पास से मिले मोबाइल और मोटर साइकिल के आरटीओ नम्बर से उसकी पहचान रितेश विश्वकर्मा ग्राम जैतपुर कोपरा के रूप में हुई है परिजनो को जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली वह तुरंत ही मौके पर पहुंच गये जिससे पुलिस को मामले मे काफी सहयोग मिला पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा बनाकर लाश को पोस्टमार्टम हेतु देवरी भेज दिया है।



