मध्य प्रदेश

विकासखंड स्तरीय बीपीएमयू समीक्षा बैठक सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । गुरुवार को जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा मे बीआरसी प्रेम कोरी की अध्यक्षता मे विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं एफएलएन कार्यक्रम से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक मे उपस्थित बीएसी सतेन्द्र गौतम, गणेश महोबिया, रामनाथ पटेल, केके पटेल एवं नव साक्षरता प्रभारी अनिल दुबे द्वारा एफएलएन, नेस, ओलिंपियाड, मध्यान्ह भोजन, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, नव भारत साक्षरता अभियान कार्यक्रम की समीक्षा की गई। साथ ही विद्यालयों मे संचालित विभिन्न योजनाओं से सम्बंधित उपलब्धि डाटा को प्रदर्शित किया गया ।
बैठक मे कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी एवं चौथी तक संचालित एफएलएन कार्यक्रम में होने वाली मॉनिटरिंग मे एफएलएन के लक्ष्य, आवधिक आँकलन, टैबलेट का बहुउद्देशीय उपयोग, टीएलएम की उपयोगिता, निदानात्मक कक्षाओं का संचालन पर विस्तृत सुझाव दिए गए। विकासखंड स्रोत समन्वयक प्रेम कोरी, बीएसी हेमंत सामल द्वारा वार्षिक कार्य योजना, पीएम पोषण आहार संबंधित दैनिक एवं मासिक आईवीआरएस मैसेज, यू डाइस प्रोफाइल अपडेशन, विद्यांजलि पोर्टल संबंधित विस्तृत निर्देश प्रदान किए गए ।
बैठक में जनपद शिक्षा केंद्र के जन शिक्षक मनोज गौतम, विजय राठौर, कमलनारायण दुबे, दीपक नामदेव, बाबूराम माझी, सुशील पटेल, श्रीकांत त्रिपाठी, संतोष बर्मन, आशीष चौरसिया, अशोक पटेल, सत्यदेव महोविया सहित कक्षा पहली, दूसरी के एफएलएन के डीआरजी सूर्यकान्त त्रिपाठी, अर्चना झारिया, पुष्पलता चौबे, अंजना तिवारी, रजनी काछी ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी।
बैठक का आयोजन राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश एवं जिला परियोजना समन्वयक के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।

Related Articles

Back to top button