मध्य प्रदेश

सिमरी-धुनगी के पास यात्री बस पलटी, कई घायल जिला अस्पताल में भर्ती

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। धुनगी और रोंड के पास एक यात्री बस पलटने से कई लोग घायल हो गए। हादसा नोहटा थाना क्षेत्र में हुआ। दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आशुतोष पटेल, डॉक्टर ऐश्वर्य प्रताप राजपूत, जावेद खान सहित मेडिकल टीम द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।
घायलों में गुड्डी विश्वकर्मा (60 वर्ष), सीमा राजगौंड (26 वर्ष), देशरानी सेन (50 वर्ष), आकाश विश्वकर्मा निवासी बनवार, गोपाल खुमान (46 वर्ष), अंजलि (18 वर्ष), आयुषी (9 वर्ष), अर्चना पति पवन दुबे निवासी सिंगपुर/गुंजी, भारती पति मनोहर ठाकुर निवासी हरगुआं तथा बाबूलाल वंशवर्ती पिता भुज्जी निवासी खमरिया मानगढ़ शामिल हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button