पुलिस ने किया फिर चोरी की घटना का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
बरेली । दिनांक 26 अप्रैल 2026 को बरेली में दिन दहाडे चोरी होने की सूचना के आधार पर थाना बरेली में चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आशुतोष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक रायसेन के निर्देशन, कमलेश कुमार खरपूसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन एवं कुंवरसिंह मुकाती, एसडीओपी बरेली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया , मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया , मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही अमित रैकवार की पहचान कर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ में संदेही अमित रैकवार द्वारा दिनांक 26/4/26 को दोपहर 3 बजे अपने पडोसी रजनीश कुमार द्विवेदी निवासी बरेली रायसेन के घर पर ताला डला देखकर चोरी कि नियत से उनके घर के कमरे की खिडकी को खोलकर अन्दर घर मे घुस गया और अन्दर कमरे मे रखी अलमारी का ताला तोडकर जेवरात व नगदी चुरा लिए थे । आरोपी के कब्जे से सोना चांदी के जेवरात कुल मशरूका कीमती लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये बरामद किया गया। आरोपी अमित रैकवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।अमित रैकवार पिता परषोत्तम उर्फ राजू रैकवार उम्र 24 साल निवासी नदी रोड होली चौक हाल वात्सल्य स्कूल के पास बरेली रायसेन को गिरफ्तार किया गया है।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल गुप्ता, प्रआर राजेश राजपूत, प्रआर अनिल छाया ,आर मुकेश यादव, आर महेन्द्र राजावत, की सराहनीय भूमिका रही।



