दलितों के बाजे बजने से नाराज दबंगो ने की मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़
बरेली। देश 21 वी सदी में चल रहा है। लेकिन आज भी गावो में जातिगत भेदभाव देखा जा रहा है। मप्र के मुखिया शिवराज सिंह दलित समुदायों को मुकाम देने की कोशिश कर रहे है। तो छोटे गावो में आज भी दलित को अछूत की नजर से देखा जा रहा है। ताजा मामला बरेली के पास ग्राम गगनवाड़ा का है जहां दबंगो ने दलितों के साथ मारपीट की ओर उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ ,अपने बेटे की सगाई की रस्म करने आये ओबेदुल्लागंज के गौतमपुरा निवासी मूलचंद दोहरे को नही मालूम था कि ग्राम गगनवाड़ा में उनके साथ ऐसा हो सकता है ।
बरेली के पास ग्राम गगनवाड़ा में अपने बेटे राकेश दोहरे का फलदान लेकर आये थे उनके पिता और साथ मे करीब 30 लोग ओर आये थे गगनवाड़ा के गुड्डू सिलावट की लड़की संग रिश्ता तय हुआ था तीन गाड़ियों से आये यह लोग जब रात में बाजे बजने लगे तो गाँव के दबंग राजपूत समाज के लोगो ने विरोध किया जब बाजे ढोल बन्द नही हुए तो दबंगो नेंके साथ मारपीट की लड़की के पिता ने गांव का बास्ता दिया लेकिन दबंगो पर कोई असर नही हुआ देर रात बरेली थाने जैसे तैसे पहुचे दलितों ने बरेली थाने में एफ आई आर दर्ज कराई दबंग झब्बू राजपूत, पप्पू राजपूत, दानवेन्द्र राजपूत, शुभम राजपूत ओर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।
एफआईआर होने के बाद भी दबंग लड़की के पिता पर दवाव बना रहे है। ऐसे में दलित समुदाय के लोगो ने रायसेन एसपी विकास कुमार शाहवाल से उचित कार्यवाही की माग की ओर दबंगो को गिरफ्तार करने की माग की हालांकि मारपीट और एस सी एस टी के तहत मामला दर्ज कर लिया है
राजकुमार दोहरे का कहना है कि हम लोग मेरे छोटे भाई की सगाई करने गगनवाड़ा गए थे लड़की बालो खाना खिलाने के बाद हम लोग ढोल बजबा रहे थे तभी गाँव के दबंग आकर गाली गलौच करने लगे और बाजे बन्द करने का बोला हमारी गाड़ियों में तोड़ फोड़ की ।
इस संबंध में अमृत मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन का कहना है कि कल रात में दलित परिवार के लोगो पर हमला किया गया है दूसरी पार्टी का तर्क है रात ज्यादा हो गयी थी इसलिए हमने बाजे बजाने का मना किया था बरेली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।



