क्राइम

बही बनवाने पटवारी मांग रहा 13 हजार की घूस, लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । कुण्डम ग्रामीण क्षेत्र में जमीन की बही बनाने के लिए पटवारी द्वारा मांगी गई रकम से लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
लोकायुक्त पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक जितेंद्र पटेल ग्राम पिपरिया कुंडम द्वारा लोकायुक्त पुलिस जबलपुर को शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदक की शिकायत पर पटवारी हल्का सनी द्विवेदी को शुक्रवार दिनांक 15 नवम्बर 2024 नवंबर में घटनास्थल ग्राम तिलसानी कुंडम में रिश्वत 13000 हजार रूपए राशि के साथ रंगे हाथों ट्रैप किया गया। वही ट्रैप टीम के दौरान आवेदक जितेंद्र पटेल द्वारा बताया गया कि मैं अपने पिता की जमीन के संबंध में बटवारा एवं वही बनाने के लिए रिश्वत की राशि मांग रहा था। इस हिस्से में आवेदक के पिता की जमीन में उसकी 5 बुआ भी शामिल थीं। जिन्होंने
हक त्याग करके पिता की जमीन केवल पित के नाम पर हो इस एवज में आरोपी द्वारा रिश्वती राशि ली गई।
लोकायुक्त टीम में जबलपुर डीएसपी सुरेखा परमार, निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक भूपेंद्र दीवान, उप निरीक्षक शिशिर पांडे एवं अन्य पांच सदस्य का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button