शांति समिति की बैठक सम्पन्न, ईद और श्री परशुराम जयंती को लेकर हुई चर्चा
सिलवानी । रविवार को थाना प्रांगण में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमे नगर और क्षेत्र में भगवान परशुराम जयंती और मुस्लिम धर्मावलंबियों का ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने को लेकर चर्चा हुई। वही अक्षय तृतीया भी होने पर सामाजिक विवाह सम्मेलन को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में एसडीओपी राजेश तिवारी, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा और टीआई मायासिंह की मौजूदगी में दोनों ही समुदाय के लोग उपस्थित हुए और सभी ने एकता के साथ त्योहार मनाए जाने को लेकर खुशी जाहिर की। भगवान परशुराम जयंती 3 मई को मनाई जाएगी।
भगवान श्री परशुराम प्रकट उत्सव के शुभ अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा काठिया मन्दिर में भगवान परशुराम प्रकट उत्सव मनाया जाएगा।
इस अवसर पर महेश नामदेव, सलीम काजी, गजेन्द्र गुप्ता, दिनेश चौरसिया, गुड्डू कन्डेक्टर, तुलसीराम यादव, मुन्ने मैकेनिक, महेंद्र यादव, फेज खान, फहीम मंसूरी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



