पर्यावरणमध्य प्रदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022- सड़े फल-सब्जियों से बनाई जा रही जैविक खाद

नपा के सफाई अमले ने सड़े फल सब्जियां एकत्र कर भेजी एमआरएफ कचरा घर
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
नगर पालिका परिषद रायसेन द्वारा जैविक खाद बनाने का नया अभिनव प्रयोग शुरू कर दिया है।नगर पालिका परिषद रायसेन द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2022 के तहत अभिनव प्रयोग करना शुरू कर दिया गया है। इन सड़े गले फल सब्जियों को एकत्रित कर इनकी कटाई कर हौज में काली मिट्टी नारियल जूट सड़े गले फल सब्जियों को मिश्रण बनाकर जैविक खाद तैयार की जा रही है। बाद में यह जैविक खाद किसानों और जरूरतमंदों को विक्रय कर नपा रायसेन की आमदनी बढ़ाई जाएगी।
प्रतिदिन सफाई कर्मचारी नारियल जूट सड़े गले फल सब्जियों को दुकानों से एकत्रित कर खैराबाद स्थित एमआरएफ कचरा निष्पादन केंद्र भेजा जा रहा है। नपा के सफाई कर्मचारियों द्वारा इनकी कटाई कर काली मिट्टी से भरे हौज में मिश्रण को भरकर 10 से 15 दिनों तक पन्नी प्लास्टिक से ढंककर रख दिया जाता है। बाद में जैविक खाद तैयार हो जाती है।
इस सम्बंध में नपा रायसेन के प्रभारी सीएमओ धीरज शर्मा कहना है कि स्वच्छता अभियान की नोडल अधिकारी एवं नपा इंजीनियर रश्मि सिंह ने बताया कि सड़े गले फल सब्जियों और नारियल जूट की सहायता से जैविक खाद बनाकर पहला सफल अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। अगर यह प्रयोग सफल हो गया तो आगे भी जैविक खाद तैयार की जाएगी।

Related Articles

Back to top button