मध्य प्रदेश

बम्होरी थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । शुक्रवार को बम्होरी थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे सिलवानी एसडीएम प्रकाश नायक, एसडीओपी अनिल मौर्य, बम्होरी थाना प्रभारी आर के चौधरी की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक हुई
जिसमें आगामी दिनों में रक्षाबंधन और उसके दूसरे दिन भुजलिया, का त्यौहारों को लेकर आगामी त्यौहार एवं धार्मिक व किसी भी प्रकार के कार्यक्रम मिलजुलकर भाईचारे के साथ शांति एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न किए जाएं इत्यादि महत्वपूर्ण जानकारियां बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को दी गई। वही आपसी समन्वय एवं सद्भाव के साथ प्रशासन ने मानने की अपील की ।
बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button