शांति व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

सिलवानी। गौहरगंज की घटना के जन आक्रोश के दृष्टिगत रखते हुए गुरुवार को पुलिस थाना सिलवानी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसडीएम हर्षल चौधरी, थाना प्रभारी पूनम सविता ने घटना के बाद पुलिस की कार्यवाही और बच्ची के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी। एवं
कानून व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई नगर में शांति सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई सभी वर्गों का सहयोग शासन प्रशासन को मिलता रहेगा नगर में अमन चैन बनाए रखने की सभी सामाजिक संगठनों ने भी अपील की। हिंदू उत्सव समिति, मुस्लिम त्योहार कमेटी, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सभी के द्वारा अमन चैन बनाए रखने में पूर्ण सहयोग शासन प्रशासन के साथ रह कर किया जाएगा।
एसडीएम ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि नगर में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस की 20 टीमें आरोपी की तलाश में लगी हुई है। अन्य स्थानों पर धरना प्रदर्शन, नगर बंद जैसे घटना क्रम से पुलिस को वहां शांति व्यवस्था में लग जाती है। इस कारण आप सभी धैर्य रखें, आरोपी शीघ्र ही पुलिस की पकड़ में होगा। बच्ची का इलाज एम्स में चल रहा है जिसके स्वास्थ्य में काफी सुधार और खतरे से बाहर है।
इस अवसर पर भाजपा नेता विभोर नायक, प्रदीप कुशवाहा गुड्डू भाई, इलियाज ताज, माजिद भाई, सलीम काजी, राहुल नामदेव, नीरज जोशी, रवि गुप्ता, सुशील सोनी, लखन मेहरा, राहुल मेहरा सहित जन प्रतिनिधि, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



