मध्य प्रदेश

तिरंगामय हुआ शहर… हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

सिलवानी। नगर में बुधवार को प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी और स्कूल विद्यार्थी शामिल हुए। स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान का संचालन जिलेभर में किया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन सीएम राइज स्कूल से शहीद स्तंभ तक किया गया। तिरंगा रैली में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु नायक, भाजपा नेता विभोर नायक, थाना प्रभारी पूनम सविता, बीईओ रानी अहिरवार, सीईओ नीलम रायकवार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राओं समेत नगर के लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग देशभक्ति के गीतों और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा का समापन तहसील प्रांगण में किया गया। समापन अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वच्छ शपथ दिलाई।

Related Articles

Back to top button