क्राइममध्य प्रदेश

दोस्त निकला दोस्त का कातिल, एडिनल एसपी ने किया खुलासा, 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार

रायसेन। देवरी में 2 दिन पूर्व मिली देवरी के जंगलों में लाश की हत्या का खुलासा एडिनल एसपी अमित मीणा एवं एसडीओपी पीएन गोयल, थाना प्रभारी जितेंद्र राजपूत एवं उनकी टीम ने 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का खुलासा किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वही एडिनल एसपी अमृत मीणा ने बताया कि आपसी विवाद होने से दोस्त ने दोस्त पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया लगातार चार पांच बार होने से आसिफ की घटनास्थल पर मौत हो गई
उसके बाद दोस्त प्रदीप नोरिया वहां से भाग गया और उसने हथियार जंगल में छुपा दिया और वहाँ से घर चला गया, घर जा कर कपड़े धोकर डाल दिए जिससे कि किसी को उस पर शक ना हो उसके बाद 24 घंटे के अंदर थाना प्रभारी जितेंद्र राजपूत ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने खुद आरोपी प्रदीप नोरिया ने अपना जुर्म कबूल किया वही एसपी अमृत मीणा ने थाना प्रभारी जितेंद्र राजपूत की तारीफ की और कहा कि पुलिस की सख्ती से 24 घंटे के अंदर मुजरिम को गिरफ्तार किया गया

Related Articles

Back to top button