ग्रामीण क्षेत्र में पीएम उज्ज्वला योजना फेल
गैस के दाम बढने के कारण अब लकड़ी का उपयोग
सिलवानी। एक मई 2016 को प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। तब उन्होंने कहा था कि इस योजना का मकसद गरीब महिलाओं को जहरीले धुएं से मुक्ति दिलाना है। जिले सहित तहसील में भी इस योजना को लेकर काम किया गया। लेकिन अब गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के कारण लोग इस योजना से दूर जा रहे हैं। सिलवानी वनांचल क्षेत्र की महिलाएं अब लकड़ी चूल्हा से ही खाना पका रही है। गैस एजेंसियों को गैस प्रदाता कंपनियों की तरफ से कहा गया है कि इन उपभोक्ताओं को एक्टिव करें। इसके लिए एजेंसी संचालक एक-एक उपभोक्ता को फोन कर सिलेंडर लेने के लिए कह रहे हैं। मगर उपभोक्ताओं के भी अजीब जवाब मिल रहे हैं। मौजूदा समय में घरेलू गैस सिलेंडर 1028 रुपए तक मिल रही है। जब एजेंसी की तरफ से फोन जाता है तो लोग कहते हैं कि गैस सिलेंडर में काफी खर्चा है और सरकार अगर फ्री में सिलेंडर देगी तब भी वह आगे खरीदेंगे। क्षेत्र में 70 फीसदी गरीब परिवार सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे हैं।



