मध्य प्रदेश

विधायक पहुँचे शोकाकुल परिवारों में की संवेदनायें व्यक्त

सिलवानी । विधायक ठा रामपालसिंह राजपूत अंचल के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे और विभिन्न ग्रामो का दौरा कर नागरिकों से रूबरू हुए । विधायक ने चंदपुरा गांव में स्व श्री राजू आदिवासी की रसोई एवं गंगाजली पूजन में पहुँचकर परिवारजनों से भेंट की उसके बाद ग्राम चैनपुर में स्व हरिसिंह आदिवासी के परिवारजनों को मुआवजा की स्वीकृत राशि 5 लाख रुपए का चेक एवं स्वरोजगार के लिए स्वीकृत राशि के प्रमाणपत्र प्रदान किये एवं भरोसा दिलाया हमारी सरकार आपके साथ खड़ी है इसके पश्चात सिंह ग्राम गधर्रा में स्व बडेवीर आदिवासी के परिवार के बीच पहुँचकर ढांढस बंधाया एवं उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन्हें क्षतिपूर्ति की राशि जल्द ही प्रदान की जाए उसके बाद रामपालसिंह ने पोनार में स्व श्रीराम पटवा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं ग्रामवासियों से संवाद कर हालचाल जाना अंत मे विधायक शालाबर्रु में श्री सिद्दधाम गौशाला का निरीक्षण किया एवं आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार समाज के गरीब, किसान, मजदूर एवं प्रत्येक वर्ग के लिए सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास के सिद्धांत से कार्य कर रही है जल जीवन मिशन में हर घर को पानी देने जैसी अनेक जनहित की योजनाये चलाई जा रही है कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया, एसडीएम संघमित्रा बौद्ध, सीइओ, एसडीओपी पीएन गोयल, निरपत आदिवासी सहित प्रशासनिक अधिकारी सहित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button