कृषि
गर्मी में धरती ने ओढ़ी मूंग की हरियाली की चादर
सिलवानी। जिन किसानों ने अपने खेत में चना, गेहूं और मसूर फसल की बोवनी की थी ऐसे किसानों ने उक्त फसल काटने के बाद अपने खेत में गर्मी की फसल मूंग की बोवनी की है जिसके कारण गर्मी के मौसम में खाली दिखने वाले खेत की काली मिट्टी मूंग की फसल के कारण अधिकांश हिस्से में हरियाली नजर आ रही है। एक ओर जहां पर गर्मी के मौसम में जंगल में लगे पेडों में पतझड़ हो रहा है जिसके कारण जंगल की हरियाली पूरी तरह से खत्म हो गई है मगर किसानों की वजह से पतझड़ के मौसम में खेतों में हरियाली बनी हुई है। किसान अपने खेतों की फसल को सिंचित करने में भी जुटे हुए है।



