नगर पालिका की व्यवस्था दुरूस्त करने वाले अधिकारी ऑफिस में नहीं मिलते, कार्य पूर्ण न होने से लग रहे प्रश्न चिन्ह?

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर पालिका परिषद में इन दिनों हाल बेहाल नजरआ रहे हैं। चाहें नगर पालिका क्षेत्र के वार्डो को लेकर हो या फिर विभिन्न जगहों के चौराहों को लेकर लगातार आम नागरिक परेशान हो रहा हैं। इसका मुख्य कारण मुख्यालय में अधिकारियो कर्मचारियो को नहीं रुकना और आना। जबकि शासन प्रशासन की गाइड लाइन अनुसार कार्य ऑफिस मुख्यालय स्थित से लगभग तीन किलो मीटर की दूरी में ही रह कर कार्य करने के दिशा निर्देश जारी है। लेकीन विभिन्न शासकीय विभागों में रोजाना 40 से 50 किलोंमीटर से आप डाउन करने वाले आधिकारी सहित कर्मचारी समय और मोटर वाहन ईंधन दोनों का दुरुपयोग किया जाता हैं। जिससे स्थानीय लोगों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण समय पर नहीं हो पाता है और वह विभागों के चक्कर काटता रहता हैं।
जिला प्रशासन ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि नगर, पंचायत, गांव में चल रहे महा पर्व नवरात्र को लेकर उचित व्यवस्था के साथ साथ साफ़ सफाई अभियान, विद्युत सप्लाई आपूर्ति को दुरस्थ करने के साथ उनकी नगर पालिका क्षेत्र से गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सुधार कार्य तत्काल करने प्रयास करें। लेकिन जब वह विभागों में रोजाना नहीं मिलते हैं और कार्य पूर्ण करने की जगह टाल देते हैं जिससे लोगों में काफ़ी रोष व्यक्त और नाराज़गी जताई जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने नाम न छापते हुऐ बताया कि विगत कुछ दिन पहले ही सिहोरा थाना प्रांगण में चल रहे नव रात्रि पर्व और त्यौहार को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। सड़क मार्ग, बाजार मार्ग, वार्डो में साफ़ सफाई व्यवस्था और लाइट विद्युत सप्लाई दुरुस्त करने की बात कही गई थी। लेकीन विभिन्न चर्चाओं में बात तो रखी लेकीन सुविधा उपलब्ध कराने में पीछे हैं। क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले मार्गो में लगाई जाने वाली विद्युत सामग्री उचित व्यवस्था में न रहने से खंबे में अंधेरा छाया रहता हैं। बड़े बड़े चौराहों की हाई मार्क लाइट बंद पड़ी हुई हैं। नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। साथ ही इन सभी व्यवस्थाओं को लेकर प्रश्न चिन्ह भी लग रहा हैं। लोगों ने क्षेत्र की गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने और सुधार कार्य तत्काल करने की बात रखी है।



