ट्रैक्टर फायनेंस करवाकर झांसा देकर बचने वाला गिरोह पुलिस गिरफ्त में
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। थाना बाडी पुलिस द्वारा किसी व्यक्ति के नाम से ट्रैक्टर फाईनेंस करवाकर झांसा देकर बेच देने वाले गिरोह का पर्दाफास किया गया है। उक्त जालसाजी करने वाले गिरोह द्वारा थाना बाडी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बावई निवासी गणेश राम चौहान द्वारा एसबीआई बैंक से फायनेंस पर महिन्द्रा ट्रैक्टर 575 इंजन नंबर- RLH2GDA2014, चैसिस नंबर MPNGAALUPLRH02298 कीमती 6,30,000 रूपये में दिलवाया गया था। इसी प्रकार नन्हेंलाल मालवीय निवासी मोकलवाडा को सागर यश बैंक से जॉन डीयर ट्रक्टर चैसिस नंबर- IVY5050DALA37108 इंजन नंबर PY3029D60606309 कीमत 7,20,000 में फायनेंस पर दिलवाया गया था। दोनों ट्रैक्टरों को किराये पर चलाने के नाम से झांसा देकर गंजबसौदा ले गये,। इसके पश्चात जिला ललितपुर उप्र में ग्राम देवरान निवासी ब्रजेश कुमार एवं गडोलीकलां निवासी सुनील कुमार को बेच दिया गया।
फरियादी गणेशराम निवासी बावई की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना बाडी में धारा 420, 406, 467, 120 बी, 506 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसी तरह फरियादी नन्हेंलाल मालवीय निवासी मोकलवाडा की रिपोर्ट पर थाना बाडी में धारा 420, 406, 467, 120 बी, 506 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।
पुलिस टीम बनाकर जालसाजों तक पहुंचे…
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक रायसेन विकास कुमार शाहवाल, एएसपी अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी बाडी नरेन्द्र राठौर, निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना के द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गयी।
पुलिस टीम द्वारा अनुसंधान के दौरान आरोपी दीपक पिता स्व. ओमकार सिंह दांगी उम्र 28 साल नि वासी बंटी नगर विदिशा, हरिनारायण पिता मोहनलाल अहिरवार उम्र 23 साल निवासी सिंधी कालोनी गंजबासौदा, राहुल पिता राजेन्द्र सिंह दांगी उम्र 29 साल निवासी बंटी नगर विदिशा, जितेन्द्र पिता रघुवीर सिंह किरार उम्र 29 साल निवासी ग्राम बांसपिपरिया बाडी, रवि पंडित पिता जगदीश उम्र 23 साल निवासी गंज बासौदा, ब्रजेश पिता सुखनंदन पटेल उम्र 35 साल निवासी ग्राम देवरान कला जिला ललितपुर उप्र, सुनील कुमार पिता रूपचंद्र पटेल जाति कुर्मी उम्र 31 साल निवासी गडोलीकला, जिला ललितपुर, उप्र को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उक्त गिरोह के सभी सदस्य पढे लिखे होकर बैकों एवं फाईनेंस कंपनियों से ताल्लुक रखते हैं। गिरोह का मुख्य सरगना जितेन्द्र पटेल निवासी बांस पिपरिया है जो ट्रैक्टर फायनेंस कराने का कार्य करता है। ये लोग ट्रेक्टर फाईनेंस कराने का प्रलोभन देकर व्यक्ति को टैक्टर को किराये पर चलवाने का झांसा देते थे और उस व्यक्ति के आधार कार्ड, वोटर आईडी बुलवाकर खुद ही बैकों में खाता खुलवाकर फाईनेस कंपनी से बात कर डाउन पेमेंट की राशि जमा कर टैक्टर निकलवाकर ग्राहक से टैक्टर प्राप्त कर कुछ दिनों तक अन्यत्र छिपाकर रखकर मौका देखते ही बेच देते थे।
प्रकरण का खुलासा एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना बाडी से निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना, उनि नवीन बिलावलिया, उनि श्रेया विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।



