5 वर्षीय मासूम देवेंद्र की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। शनिवार घटना करीब 5 वर्षीय मासूम देवेंद्र की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। तेंदूखेड़ा के एसडीओपी अर्चना अहीर, थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, चौकी प्रभारी मनीष यादव सहित पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।आरोपी के क्षेत्र में होने की सूचना पर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा सहित पुलिस टीम सघन तलाश अभियान चला रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।
इस निर्मम वारदात से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।



