क्राइम
ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
खापा चमेली के पास की घटना
सिलवानी । पुलिस सिलवानी थाना क्षेत्र की जैथारी चौकी अंतर्गत ग्राम खापा चमेली के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे ने एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रैक्टर की चपेट में आने से जानू पिता मेहरबान गौंड उम्र 18 वर्ष निवासी मरामांदे थाना केसली जिला सागर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जैथारी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग पंजीबद्ध कर मृतक को शव वाहन से सिविल अस्पताल सिलवानी लाया गया, जहां पोस्टमार्टम किया गया।
जैथारी चौकी प्रभारी अरविंद पांडे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रैक्टर कौन चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है



