क्राइम

हथौड़ा मारकर युवक की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
अभाना । दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अभाना शराब दुकान के पीछे हत्या होने की खबर। मृतक का नाम छोटू अहिरवार उम्र 26 वर्ष की मौके स्थल मौत हो गई ।
नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह, एएसआई माधव राय, कुलदीप सोनी पुलिस स्टाफ मौके पर मौजूद । जानकारी की अनुसार आरोपी अक्कू अहिरवार उम्र 24 वर्ष ने घटना को अंजाम दिया। गुरूवार की रात्रि अभाना शराब दुकान के पीछे हथोड़ा से मारकर युवक की हत्या की गई है, घरेलू विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल घटनाक्रम की जांच बारीकी से पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button