क्राइम

पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध देसी शराब की 20 पेटी जप्त की

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । पुलिस अधीक्षक रोहित कसबानी के द्वारा जिले में अवैध शराब जुआ सट्टा तथा फरार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या एवं अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक गौतम के निर्देशन में रात्रि में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हनोता तिगेला पर वाहन चेकिंग दौरान होंडा अमेज कार क्रमांक डीएल 4 caw 3211 से अवैध रूप से देसी प्लेन मदिरा की 20 पेटी परिवहन करते हुए पाए जाने पर उक्त कार अवैध शराब को जप्त किया गया और आरोपी वाहन मालिक भानसिंह खंगार को मौके पर गिरफ्तार किया । और उसके पास से देसी प्लेन मदिरा की 20 पेटी में से प्रत्येक पेटी में 180 एमएल के 50- 50 क्वार्टर है कुल शराब की मात्रा 180 लीटर बताई गई जिसकी कीमत ₹70,000 आंकी की गई है। कार की कीमत ₹2,00000 आंकी गई। आरोपी भानसिंह खंगार पिता दयाराम खंगार निवासी धनगुवा थाना बड़ा मलहरा जिला छतरपुर का रहने वाला है एक अन्य आरोपी बलराम यादव निवासी आमखेरा जिला छतरपुर का रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया था जिसकी तलाश की जा रही है तथा उक्त अवैध शराब की सोर्स केस के संबंध में विवेचना की जा रही है।
संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष मिश्रा उप निरीक्षक संतोष सिंह गौड़, उपनिरीक्षक जयेंद्र गोयल, मनमोहन रैदास, प्रधान आरक्षक रामकिशन, आरक्षक अजय राजपूत, आरक्षक अजय अहिरवार, आरक्षक भास्कर मिश्रा, आरक्षक दीपक मिश्रा, आरक्षक संतोष चक्रवर्ती, आरक्षक सुमित की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button