क्राइम

पुलिस ने बाइक जब्त कर, चोरों को भेजा जेल

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान पुलिस ने चोरी गई मोटर साइकिल बरामद कर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया । उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि दिनांक 21 अगस्त को उमरियापान निवासी शेख जब्बार पिता शेख रसीद ने रात लगभग 11 बजे अपनी मोटर साइकिल क्रमांक MP21 MK 7601 घर के सामने लॉक लगाकर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह उठने पर मोटर साइकिल गायब मिली । फरियादी ने 22 अगस्त को थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में उमरियापान थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश तिवारी द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मानवीय स्रोतों के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की, जिसमें रंजीत कोल पिता परदेशी कोल उम्र 22 वर्ष, निवासी मारवाड़ी देवरी, थाना ढीमरखेड़ा तथा कारिया उर्फ परदेशी कोल पिता कमलेश कोल उम्र 26 वर्ष, निवासी उमरियापान ने चोरी की वारदात को स्वीकार की। उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश तिवारी, उप निरीक्षक भारतसिंह मार्को, प्रधान आरक्षक आशीष मेहरा, प्रधान आरक्षक अजय सिंह, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक मोहन मुबेल, आरक्षक अनिल पांडेय, आरक्षक मनोज, आरक्षक जगन्नाथ, आरक्षक सतेंद्र चौरसिया, आरक्षक योगेश पटेल, आरक्षक रोहित झारिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button