विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गांव-गांव करेगा स्थापना दिवस कार्यक्रम

8 सितंबर को हरिदासपुर प्रखंड स्लीमनाबाद में होगा विशाल त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर बजरंग दल के तत्वावधान में आगामी 8 सितंबर को हरिदासपुर प्रखंड स्लीमनाबाद में विशाल त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है । आयोजन को लेकर प्रखंड के गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है ।
कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड के एक-एक गांव में पहुंचकर स्थापना दिवस एवं त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है । साथ ही अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है ।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक राहुल दुबे ने चर्चा के दौरान बताया कि त्रिशूल दीक्षा एक शौर्य एवं संस्कार से जुड़ा कार्यक्रम है, जिसका आयोजन पहली बार प्रखंड स्तर पर किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम संतों के सानिध्य में आयोजित होगा, जिसमें राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे ।
उन्होंने बताया कि त्रिशूल दीक्षा के मुख्य मंचीय कार्यक्रम के उपरांत नगर में शौर्य संचलन भी आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं ।
राहुल दुबे ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान करें । संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव जनसंपर्क कर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।



