स्टेट बैंक गौरझामर में पहले बीमा, उसके बाद खाता खुलेगा

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । भारतीय स्टेट बैंक की शाखा गौरझामर में ब्रांच मेनेजर वरुण कुमार ने नियम बना लिया है अगर कोई नया खाता धारक बेंक में खाता खोलने आता है तो सबसे पहले उसको ब्रांच मेनेजर के नियम से चलना होगा और उस खाता खोलने वाले ग्राहक को सबसे पहले 500 रुपया या 3000 रुपया का एक्सीडेंटल बीमा लेना होगा अगर ग्राहक एक्सीडेंटल बीमा नहीं लेता तो उसका खाता गौरझामर की स्टेट बैंक में नहीं खुल सकता। अपना खाता खुलवाने आए ग्राहक रत्नेश राजपूत ने बताया कि मै गौरझामर के स्टेट बैंक में खाता खुलवाने आया हूं मेरे पास पेन कार्ड आधार कार्ड है और मेने केवाईसी भी बेंक में करा ली है अब मुझसे बेंक मेनेजर वरुण कुमार द्वारा बोला जा रहा है कि आपको पहले एक्सीडेंटल बीमा 500 या 3000 रुपये का हमारी ब्रांच से कराना होगा तभी आपका खाता खुलेगा नहीं तो आपका खाता स्टेट बैंक मे नहीं खुल सकता जब हमारे प्रतिनिधि ने आरबीआई की गाइडलाइंस को गुगल पर देखा तो पता चला कि भारतीय स्टेट बैंक और अन्य किसी भी बेंक में खाता खोलते समय बीमा लेना जरूरी नहीं है जबकि भारतीय स्टेट बैंक के ही नियमानुसार खाता खोलते समय किसी भी तरह का बीमा या निवेश या उत्पाद खरीदना पूरी तरह से ग्राहक की इच्छा पर निर्भर करता है। वहीं इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि सरकार गरीबों को बैंकिंग से जोड़ने के लिए जनधन योजना चला रही है, वहीं बैंक अधिकारी अपने टारगेट पूरे करने के लिए गरीबों का शोषण कर रहे हैं इस मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।



