मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह एवं कन्या पूजन संपन्न
सिलवानी । रविवार को सेवा भारती समिति का मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह एवं कन्या पूजन कार्यक्रम नगर के नायक गार्डन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती, मां दुर्गा, भारत माता, की पूजन, दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सिलवानी में संचालित 10 संस्कार केन्द्रों के छात्र छात्राओं के द्वारा भारत माता मां, दुर्गा मां, काली जी के गीतों पर प्रस्तुतियां दी गई । सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किए गए । एवं मां दुर्गा एवं भारत माता की सामूहिक आरती की गई। आरती के बाद में कन्या पूजन, भोजन कराया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सेवा भारती समिति एव दानदाताओं के सहयोग से किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा भारती समिति के विभाग समन्वय राजेश भार्गव विदिशा, जिला कार्यवाह राजेंद्र राजपूत, जिला कार्यवाह रंजीत धुर्वे, नगर खंड कार्यवाह आनंद ठाकुर, सेवा भारती समिति अध्यक्ष श्याम साहू, उपाध्यक्ष बहन रत्ना शुक्ला, उपाध्यक्ष धर्मदास कुशवाहा, सेवा भारती समिति के सचिव राजेंद्र कुशवाहा, युवा आयाम के जिला अध्यक्ष अनिकेश यादव, 10 संस्कार केन्द्रों की बहनों छात्र एवं छात्राएं, नगर के सहयोगी, संस्कार केंद्र समिति के सभी सदस्य सहित संदीप शर्मा, मोहन साहू, जगदीश साहू, संदीप साहू क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, रघुवीर कुशवाहा, नर्मदा यादव, किशोर सिंह शेखावत, अखिलेश बजाज, कमलेश् शाह शिक्षक आदि उपस्थित रहे।



