मध्य प्रदेश
शासकीय कालेज की नींव भ्रष्टाचार ने की खोखली, अधिकारी बात करने से कतराते
रिपोर्टर : पवन सिलावट
रायसेन । बरेली शहर में शासकीय महाविद्यालय का निर्माण सात करोड़ से अधिक राशि से हो रहा हैं। लेकिन इसके निर्माण के जिम्मेदार अधिकारियो़ ने मध्यप्रदेश सरकार के कदम से कदमताल करते हुए घटिया निर्माण के प्रति धृतराष्ट्र बन चुके ।
बरेली में हो रहे सात करोड़ के पीजी कॉलेज का घटिया निर्माण की कई बार पीआईयू संभागीय परियोजना यंत्री पी.के. झा से बात करने और बाइट लेने की बात की जाती है तो पीके झा मिलने की मना करते हैं और संभागीय परियोजना यंत्री लोक निर्माण विभाग रायसेन पहुंचते हैं तो ऑफिस में नहीं मिलते जो यह दर्शाता हैं कि मध्यप्रदेश की साँसे बगैर भ्रष्टाचार के थम जायेगी ।



