कृषिमध्य प्रदेश

विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियाँ तेज

सिलवानी। नगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आगामी 11 जनवरी को नगर में आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से नगर में जनजागरण एवं संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने नगर के व्यापारियों एवं नगरवासियों से संपर्क कर उन्हें हिंदू सम्मेलन के पंपलेट वितरित किए तथा सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आमंत्रण दिया। जनसंपर्क के दौरान नागरिकों में सम्मेलन को लेकर उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री राजपूत ने उपस्थितजनों से आह्वान करते हुए कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष समाज के लिए गौरव का अवसर है और सभी को एकजुट होकर 11 जनवरी को आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन को सफल बनाना चाहिए।
नगर में चल रहे इस जनसंपर्क अभियान से सम्मेलन को लेकर सकारात्मक वातावरण बन रहा है तथा नागरिकों की सहभागिता लगातार बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button