प्रतिभा समान समारोह कर छात्र छात्राओं एवम उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित कर प्रतिभा को आगे बढ़ाया जाए : अध्यक्ष नारायणसिंह

आलोक संघ दमोह की बैठक लोधी भवन दमोह में हुई संपन्न
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह में रविवार को 3 बजे आलोक संघ दमोह की बैठक जिला अध्यक्ष नारायणसिंह लोधी की अध्यक्षता में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी सामुदायिक भवन दमोह में आयोजित की गई, जिसमें सर्व प्रथम वीरांगना रानी अवंती बाई के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर बैठक प्रारंभ की गई ।
बैठक का मुख्य एजेंडा में आगामी दिसंबर 2024 में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम कर जिले के छात्र छात्राओं को सम्मानित करने पर चर्चा की गई।, जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह इस बार ब्लाक स्तर पर करना सुनिश्चित किया गया जिससे ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। सत्र 2023 -24 में कक्षा 10वीं एवम 12 वीं में 75% या उससे ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार करने हेतु विचार विमर्श किया गया।, सत्र 2023-24 में रिटायर्ड हो चुके अधिकारियों, कर्मचारियों की सूची तैयार करना, किसी विशिष्ट क्षेत्र में प्रतिभा कार्य करने वाले या विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले सामाजिक व्यक्तियों की सूची तैयार करना। नव नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों की सूची तैयार करने हेतु चर्चा हुई।
आलोक संघ की मासिक बैठक माह के अंतिम रविवार को लोधी भवन दमोह में सतत आयोजित हो जिसमें अन्य सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक विषयों पर चर्चा सुनिश्चित हो।
बैठक में उपस्थित नारायणसिंह अध्यक्ष, हुकुमसिंह कार्य. महासचिव, प्रेमसिंह जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह महदेले उपाध्यक्ष ,काशीरामसिंह कोषाध्यक्ष, पदमसिंह लोधी जिला प्रवक्ता, दयालु ठाकुर प्रबक्ता, जागेश्वर सिंह जिला प्रमोटर, अमरसिंह ब्लाक अध्यक्ष दमोह, हाकम सिंह ब्लाक अध्यक्ष पथरिया, सुरेंद्रसिंह ब्लाक कोषाध्यक्ष बटियागढ़, राजेश सिंह, नारायण सिंह, मनीष सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, तुलसीराम सिंह महीप सिंह श्री मति मीना ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। अंत में अमर सिंह ने बैठक का आभार किया।


