स्कूल में पढ़ाई नही शराबखोरी करते हैं प्रिंसिपल! ग्रामीणों का छात्र-छात्राओं गंभीर आरोप

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ । दमोह जिले के बटियागढ़ जनपद अंतर्गत फुटेरा संकुल के मंगोल हाई स्कूल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में पदस्थ प्राचार्य मुकेश अहीरवाल लंबे समय से शराब के नशे में स्कूल आते हैं। केवल इतना ही नहीं, वे टिफिन में मुर्गा–मछली भी लेकर आते हैं, जिससे स्कूल के वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्राचार्य को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। जब मामले में सुधार नहीं आया तो ग्रामीणों ने तीसरी बार पत्रकारों को बुलाया। पत्रकार मौके पर पहुंचे तो प्राचार्य स्कूल से फरार हो गए।छात्रों और शिक्षक का भी आरोप स्कूल के बच्चों ने भी आरोपों की पुष्टि की है।
साथ ही, विद्यालय में पदस्थ शिक्षक विनोद अग्रवाल ने भी स्वीकार किया कि मैंने कई बार प्राचार्य मुकेश अहीरवाल को नशे की हालत में देखा है। ऐसे में मैं उन्हें गाड़ी से घर भी भिजवाता रहा हूँ।”
यह बयान मामले को और गंभीर बनाता है, क्योंकि यह सीधे तौर पर विद्यालय की शैक्षणिक और अनुशासनात्मक स्थिति पर सवाल उठाता है।
जब मामले पर फुटेरा संकुल प्राचार्य मैडम से बात की गई तो उन्होंने कहा अभी तक यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं आया था।लेकिन आपके द्वारा दी गई सूचना गंभीर है।
हम तत्काल इस संबंध में स्पष्टीकरण एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र जारी कर रहे हैं।”



