बारिश और ओले से किसानों को हो सकती जन हानि, कई जिलों में बारिश जारी

ओले और बारिश से किसानों को हो सकता है भारी नुकसान
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर सहित कटनी जिले में गुरुवार को शाम अचानक तेज गरज, चमक के साथ हुई बारिश।
अचानक मौसम में परिवर्तन और गरज चमक के साथ हुई बारिश और ओले से किसानों की उपज हुई फसलों को चिंता में डाल दिया है। गुरुवार शाम को अचानक 5 बजे के दौरान तेज हवाओं सहित चमक गरज के साथ जहां जबलपुर के आसपास क्षेत्र में आधे घंटे की तेज बारिश हुई । वहीं कटनी जिले के पान उमरिया क्षेत्र में 10 मिनट की ओला वृष्टि के साथ बारिश देखने को मिली। अचानक से मौसम में बदलाव और मौसम परिवर्तन से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वही किसानों की दलहन फसलों को नुकसान होने की संभावना हो सकती हैं। हालांकि 3 दिन पहले ही अचानक मौसम बदलाव को लेकर पहले ही बारिश होने को लेकर मौसम वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी दी गई थी । साथ ही बताया गया है कि जिन भी किसानों की फैसले कटी हुई पड़ी हैं उन्हें आप सुरक्षित स्थान पर एकत्रित कर बारिश और ओले के नुकसान होने से बचा सकते हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि किसान बारिश एवं ओला की मार झेल रहा हैं। ऐसा कई वर्षों से देखा जा रहा हैं अचानक मौसम में बदलाव तेज बारिश ओले के साथ किसानों को हर बार इसका सामना करना पड़ता है। देर शाम हुई तेज बारिश और ओले की बौछार से यह कहा नहीं जा सकता की नुकसान किन क्षेत्रों में कितना हुआ है और कितना होगा। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में गरज चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।



